योगी की योजना अयोध्या पर्यटन विकास बोर्ड के गठन की

[object Promise]

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पवित्र शहर के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन की योजना बना रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में पांच सदस्य होंगे और मुख्यमंत्री परिषद के पदेन प्रमुख होंगे, जो अगले दो वर्षों में अयोध्या की सूरत बदलने का काम करेगा।

इस प्रस्ताव को जल्द ही राज्य कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एक निकाय की स्थापना करने के पीछे का विचार यह है कि वह पूरी तरह से अयोध्या पर केंद्रित होकर काम करेगा। राज्य सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए पहले ही 250 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि पवित्र शहर का विकास मंदिर निर्माण के साथ-साथ हो और दोनों अगले दो सालों के भीतर तैयार हो जाए।”

प्रस्तावित परिषद अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की देखरेख करेगी और मंदिर के अस्तित्व में आने तक इसे पर्यटक अनुकूल बनाएगी।

योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 में सत्ता में आने के बाद से अयोध्या के विकास में निजी तौर पर रुचि ले रहे हैं।

उन्होंने दीपावली के दौरान भव्य पैमाने पर ‘दीपोत्सव’ आयोजित करने की परंपरा शुरू की और पहले ही भगवान राम की प्रतिमा के लिए 447.46 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित कर चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *