पाक टीम में T20 सीरीज के लिए अकमल सहित हुई इन 3 की वापसी

[object Promise]

लाहौर। पाकिस्तान ने शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अहमद शहजाद, उमर अकमल और फहीम अशरफ को टीम में वापस बुलाया है। अहमद ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2018 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था, जबकि उमर अकमल ने अपना आखिरी टी20 मैच सितंबर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

वहीं फहीम पाकिस्तानी जर्सी में आखिरी बार इसी साल मई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखे थे। इन तीनों ने टीम में आबिद अली, मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का स्थान लिया है। इमाम चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। यह तीनों टी20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को खेले जाएंगे।

टीम : सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, अहमद शहजाद, आसिफ अली, फहीम अशरफ, फखर जमन, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उमर अकमल, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *