स्टेज टूटा जींद जिले में महापंचायत के दौरान, लेकिन राकेश टिकैत ने भरी हुंकार

[object Promise]

जींद। हरियाणा के जींद में बुधवार को आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मंच गिरने की घटना सामने आई। हालांकि बीकेयू नेता राकेश टिकैत और किसान संगठन के अन्य नेता इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। एक वीडियो में मंच गिरने की घटना को देखा जा सकता है।

‘महापंचायत’ का आयोजन कंडेला गांव के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। हरियाणा के खाप नेताओं ने इसका आयोजन किया था, जिसका उद्देश्य चल रहे किसान विरोध प्रदर्शन के भविष्य चर्चा करना था।

‘महापंचायत’ के आयोजक कंडेला ‘खाप’ के अध्यक्ष टेक राम ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के अलावा, प्रस्ताव में मांग की गई है कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसानों को उनकी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिले और गणतंत्र दिवस हिंसा के सिलसिले में किसानों केखिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

इसके साथ ही मांग की गई है कि किसानों के कर्ज को माफ किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *