DELHI : शेर के बाड़े में चिड़ियाघर में कूदा युवक, बैठा जाकर शेर के पास , जानिए फिर क्या हुआ

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर घूमने आए एक युवक ने अचानक सबके बीच से निकलकर शेर के बाड़े में कूद गया। वहां मौजूद सभी लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के चंपारण निवासी रेहान खान चिडियाघर घूमने के लिए आया था। इसी दौरान अचानक वह शेर के बाडे में कूद गया। ऐसा कदम उठाने से पूरे प्रबंधन समेत वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने बताया कि इससे पहले कि वहां मौजूद लोग उसे रोक पाते, वह बाड़े के अंदर कूद गया और सीधा शेर के सामने जाकर बैठ गया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक शेर के सामने बैठा रहा, लेकिन शेर ने उसे कुछ नहीं किया। रेहान खान अभी सीलमपुर दिल्ली में रह रहा है। इस युवक का नाम रेहान खान है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल रेहान को पुलिस थाने ले गई है और पूछताछ की जा रही है।

2014 में भी हुआ था ऐसा मामला…
आपको बता दें, 23 सितंबर 2014 को दिल्ली के चिड़ियाघर में एक व्यक्ति बाघ के बाड़े (Tiger Enclosure) में गलती से गिर पड़ा था। इसके बाद विजय नाम सफेद बाघ ने उसे बुरी तरह क्षत विक्षत कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के सूत्रों के मुताबिक युवक बाघ देखने के लिए पिंजरे के करीब चला गया और अचानक से उसमें गिर गया।

पिंजरे में गिरने के बाद छात्र रोने लगा, लगभग 15 मिनट तक वहां बैठा रहा। बाघ काफी देर तक लडक़े को घुरता रहा। तभी बाहर देख रही भीड़ में से किसी ने बाघ पर पत्थर मार दिया। फिर उसके बाद अबतक शांत दिख रहे सफेद बाघ ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली।

वहां मौजूद लोगों ने पत्थर मारकर बाघ को भगाने की काफी कोशिश की, लेकिन बाघ ने लडक़े की अचानक गर्दन पकड़ ली। छात्र लोगों के सामने तड़पता रहा और छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *