पीलीभीत राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में जन सूचना अधिकारी/प्राधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

पीलीभीत राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में जन सूचना अधिकारी/प्राधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

रिपोर्ट ज़ाहिद अली

पीलीभीत राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री सुबेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकारियों को सूचना का अधिकार नियम-2005 एव उत्तर प्रदेश अधिकार नियम-2015 के प्राविधानों का प्रशिक्षण गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान द्वारा सूचना का अधिकार नियम-2005 के महत्व को बताते हुये कहा कि इसका उद्देश्य कार्यों में पारिदार्शिता उपलब्ध करना है और साथ ही साथ जवाव देही सुनिश्चित करनी है।

पीलीभीत राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में जन सूचना अधिकारी/प्राधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकार अधिनियम केअन्तर्गत आम जनता द्वारा मांगी गई सूचनाओं को समय पर दिया जाये, सूचना देने मे लापरवाही करने वाले जन सूचना अधिकारियों पर 250 रू0 प्रतिदिन तथा 25000 रू0 जुर्माना लगाये जाने का प्राविधान है। अतः मांगी गई सूचनाओं को समय पर देना सुनिश्चित किया जाये।आयुक्त के निर्देशन में ट्रेनर डा0 विपिन कुमार अग्निहोत्री द्वारा जनपद के समस्त जन सूचना अधिकारियों को जन सूचना अधिकार अधिनियम-2005 व नियमावली 2015 के सम्बन्ध प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जन सूचना अधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भीआयुक्त द्वारा दिया गया। आयुक्त ने कहा कि सूचना के अधिकार अति महत्वपूर्ण हैं इसके अन्तर्गत आने वाले आवेदनों को समय से पूरी पारिदार्शिता के साथ जिम्मेदारी से निस्तारण करें जिससे अपीलीय आवेदनों की संख्या कम की जा सके, सूचना सदैव उपलब्ध रिकार्डो के आधार पर सही उपलब्ध करायें जिससे आप के ऊपर कोई कार्यवाही न होने पाये।

समस्त जन सूचना अधिकारी अपने अपने कार्यालयों को में जन सूचना अधिकार का एक रजिस्टर एक अवश्य बना ले और आये आवेदनों को रजिस्टर में दर्ज करें। प्रशिक्षण के दौरान जन सूचना अधिकारियों को नियमावली 2015 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती रेनू बौद्व, अपर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित मिश्रा, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, अधिशासी अभियन्ता विद्यतु, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *