गांधीनगर
गुजरात में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा कदम उठाया है, मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरा मंत्रिमंडल बदल दिया है. दो दिन पहले भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को सीएम बनाए जाने के बाद आज नया मंत्रिमंडल भी शपथ लेने वाला है. पुराने एक भी मंत्री को स्थान नहीं दिया गया, बल्कि सभी नए चेहरों को मौका दिया गया है. लेकिन इस में सबसे महत्वपूर्ण ये बात है कि नए चेहरों में जातिगत समीकरण एकदम फिट बैठाया गया है. आज दोपहर 1:30 बजे होगा शपथ समारोह.
गुजरात की राजनीति में समाज और जाति के समीकरण को एक बार फिर से साबित करते हुए भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में अब तक की सूची के अनुसार भूपेंद्र पटेल सहित 7 पटेल शामिल हैं. इन पटेल नेताओं में ऋषिकेश पटेल, वीनू मोर्डिया, अरविंद रैयानी, राघवजी पटेल शामिल हैं. अन्य हैं बृजेश मेरजा, जीतू वाघनी और भूपेंद्र पटेल. उत्तर गुजरात से एक पटेल, मध्य से दो और सौराष्ट्र से 5 पाटीदार, 5 लेउआ पटेल और 3 कडवा पटेल, जबकि दो ब्राह्मण राजेंद्र त्रिवेदी और कानू देसाई शामिल हैं. 6 ओबीसी समुदाय के नेता और तीन आदिवासी समुदाय के नेता, एक जैन हर्ष संघवी. जबकि दो महिलाएं मनीषा वकील और निमिषा सुथार.
दरअसल इसमें पहले भरूच के दुष्यंत पटेल का नाम भी शामिल था, लेकिन उनका नाम हटा दिया गया है. दुष्यंत का नाम हटाए जाने पर सांसद मनसुख वसावा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. दुष्यंत पटेल का नाम निकलने के बाद अब मंत्रिमंडल में 7 पटेल नेता होंगे.
उत्तर गुजरात
ऋषिकेश पटेल (विसनगर, पटेल)
गजेंद्र परमार (प्रतिंज, ओबीसी)
किरीट सिंह वाघेला (कंकराज, क्षत्रिय)
दक्षिण गुजरात
नरेश पटेल, (गणदेवी, एसटी)
कानू देसाई, (पारदी, ब्राह्मण)
जीतू चौधरी (कपराडा, एसटी)
हर्ष संघवी (मजुरा, जैन)
मुकेश पटेल (ओलपाड, कोली पटेल)
दुष्यंत पटेल (भरूच, पटेल)
वीनू मोर्दिया (कतरगाम, पटेल)
सौराष्ट्र
अरविंद रैयानी (राजकोट, पटेल)
राघवजी पटेल (जामनगर, पटेल)
ब्रिजर मेरजा (मोरबी, पटेल)
देवा मालम (केशोद, कोलिक)
किरीट सिंह राणा (लिंबडी, क्षत्रिय)
आर.सी. मकवाना (महुवा, भावनगर, कोली)
जीतू वाघानी (भावनगर पश्चिम, पटेल)
मध्य गुजरात
जगदीश पांचाल (निकोल, ओबीसी)
निमिषा सुथार (मोरवा हदफ, एसटी)
प्रदीप परमार (असरवा, एससी)
अर्जुन सिंह चौहान (महमदवाद, ओबीसी)
कुबेर डिंडोर (संतरामपुर, एसटी)
मनीषा एडवोकेट ( एससी)
राजेंद्र त्रिवेदी (ब्राह्मण)
सीएम पटेल के कैबिनेट में 7 पटेल, 2 क्षत्रिय, 6 ओबीसी, 2 अनुसूचित जाति, 3 एसटी, 1 जैन, 2 ब्राह्मण और दो महिलाओं को जगह मिली है. इससे पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को किया जाना था, लेकिन बाद में अगले दिन के लिए टाल दिया गया था.
Leave a Reply