आर पी एफ ने दो महिलाओं को सौपा उनके परिजनों को

[object Promise]

रिपोर्ट कामेश्वर पांडेय

रेलवे स्टेशन गस्त के दौरान दो महिलाओं को आपस मे विवाद करते पाकर उन्हें समझ बुझाकर शांत कराया

आज रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफॉर्म नम्बर दो और 03 पर फुट ओवर ब्रिज के पास गश्त के दौरान उप निरीक्षक अबु फरहान गफ्फार ने दो महिलाओं को आपस में विवाद करते हुए हुए पाकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और जानकारी लेते हुये पूरे मामले की पूछताछ की। पूछताछ करने पर उनमे से एक महिला(उसकी बहन) ने अपना परिचय संगीता पुत्री गंगा प्रसाद निवासी ग्राम मझगवां थाना खुखुंदू जिला देवरिया के रूप में देते हुए बताया कि दूसरी महिला उसकी अपनी सगी बड़ी बहन इसरावती है जो मानसिक रूप विक्षिप्त है जिसका वो इलाज कराने देवरिया लेकर आई थी ।

इसी दौरान वो भागने लगी और भागकर रेलवे स्टेशन पर आ गयी और लगी ट्रेन पर चढ़ने लगी जिसकी वजह से उसे पकड़ रही थी । किसी तरह उन्हें शान्त कराकर RPF हेल्पबूथ पर लाया गया तथा उसके परिजन का नम्बर लेकर उनके भाई को फ़ोन करके पोस्ट पर बुलाया गया। उक्क्त की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि। उन दोनों महिलाओं के भाई उपस्थित हुए ।

उक्त दोनों महिलाएं उनके साथ घर जाने के लिये स्वेच्छा से तैयार हो गईं जिसके बाद उनका उचित पता सत्यापन के बाद उचित कार्यवाही कर महिलाओं को उनके भाई के साथ सुपुर्द कर दिया गया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *