रायबरेली : टला रेल हादसा, रामचंद्रपुर स्टेशन के पास चटकी रेल की पटरी से नौचंदी एक्सप्रेस हुई रवाना

[object Promise]

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक बड़ा हादसा होने से बाला- बाल टल गया। सर्दी का मौसम आते ही रेल की पटरियों के चटकने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी के जोड़ में क्रैक आने के कारण कासन लगा दिया गया।

[object Promise]
रायबरेली के रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी के जोड़ में क्रेक आने के कारण कासन लगा दिया गया। रायबरेली- प्रयागराज रेलखंड पर ऊंचाहार और लक्ष्मणपुर के बीच रामचंद्रपुर स्टेशन पड़ता है। पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों ने सुबह देखा।

दरअसल, रायबरेली- प्रयागराज  रेलखंड पर ऊंचाहार और लक्ष्मणपुर के बीच रामचंद्रपुर स्टेशन पड़ता है। बताते हैं कि पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों ने सुबह करीब 5:00 बजे स्टेशन के निकट पटरी के जोड़ में क्रेक देखा। इसके बाद जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। रेल अफसरों ने तत्काल कासन लगा दिया। फिर कासन पर ही धीमी रफ्तार में नौचंदी एक्सप्रेस को निकाला गया।

वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ मोहम्मद सईद ने बताया कि पटरी में बिल्ड क्रैक आया है। कर्मचारियों की सक्रियता से समय पर इसका पता चल गया। कासन पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। शाम 4:00 बजे तक मरम्मत के बाद यातायात पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *