[object Promise]
जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर नारडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिया।
जाम हटाने गई पुलिस और पब्लिक के बीच कहासुनी हो गई और मामला तूल पकड़ लिया। पुलिस को आत्मरक्षार्थ हथियार निकालना पड़ा। इस दौरान लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गरसंडा गांव के इंद्रदेव साव नारडीह गांव गए थे। उन्हें वहां से मिक्सर मशीन लेना था। इस दौरान बच्चों को परिभ्रमण पर ले जा रही एक बस ने इंद्रदेव साहब को टक्कर मार दी। वे दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
Leave a Reply