CM केजरीवाल बोले- चीन से दो युद्ध लड़ रहा है हमारा देश, एक सीमा पर और दूसरा चीनी वायरस से

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम चीन के खिलाफ दो युद्द लड़ रहे हैं। पहला भारत चीन सीमा पर और दूसरा चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 जवान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।

इसके अलावा केजरीवाल ने कहा, पिछले दिनों में हमने टेस्टिंग तीन गुना कर दी है। पहले लगभग 5,000 टेस्ट रोज़ किए जाते थे, अब करीब 18,000 टेस्ट रोज़ किए जा रहे हैं। जितने अब होम क्वारंटाइन के केस होंगे, दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक ऑक्सीपल्स मीटर देगी। आप उस पल्स मीटर को अपने घर पर रखिए, ठीक होने के बाद उसे सरकार को वापस कर दीजिए।

जहां राजधानी में 6,200 बेड भरे हुए हैं वहीं 7,000 बेड खाली हैं। बीच में थोड़ी सी बेड की मारामारी हुई थी लेकिन हमने युद्ध स्तर पर सारे अस्पतालों से बात करके बेड का इंतजाम किया है। हमें केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिल ​कर दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *