रूस ने भारत को 35 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट पर कच्चा तेल बेचने का ऑफर दिया

International news| युक्रेन रूस के मध्य जारी युद्ध के बीच आज जहां रूस के विदेश मंत्री भारत आए हैं। वही रूस ने अपने ऊपर लगे अंतरराष्ट्रीय दबाव और प्रतिबंध के बीच भारत के लिए बड़ी रियायत की है और भारत को तेल की प्रत्यक्ष बिक्री पर भारी छूट देने की बात कही है। 

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार रूस चाहता है कि भारत इस साल के लिए अनुबंधित 15 मिलियन बैरल ले ले. हालांकि भारत ने अभी इसपर कोई हामी नहीं भरी है। लेकिन दोनो देशो के बीच इस विषय पर बातचीत जारी है। 
ब्लूबर्ग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बाजार में जारी कच्चे तेल की कीमतों के मुकाबले रूस ने भारत को 35 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट पर भारत को कच्चा तेल बेचने का ऑफर दिया है। जिसके बाद भारत रूस के इस ऑफर पर अभी विचार कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *