सेना के जवानों और चरमपंथियों में हुई मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के राजौरी ज़िले के दरहाल इलाके में यह घटना हुई। इस घटना में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए और 2 चरमपंथी मारे गए।

घटना की जानकारी जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने दी है। उन्होंने दो चरमपंथियों के मारे जाने की पुष्टि भी की है। सेना का कैंप दरहाल पुलिस स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर दूर है। घटना की सूचना मिलते ही वहां अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। 
अधिकारियों का कहना है कि इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी वहां खतरा है । सभी को सचेते रहने की हिदायत दी गई है और जल्द ही स्थितियों को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के लिये बता दें जम्मू कश्मीर में आय दिन सेना के जवानों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ देंखने को मिलती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *