रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।पुलिस अधीक्षक महोदय अमेठी के निर्देशन में “महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान (जुलाई अभियान)” को सफल बनाने के लिए कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज में जाकर लगभग 100 बालिकाओं को, उ0नि0 अभिनेष कुमार थाना जायस मय टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय महेश में जाकर लगभग 100 बालिकाओं को, उ0नि0 तनुज कुमार पाल थाना गौरीगंज मय टीम द्वारा बालिका विद्यालय गौरीगंज में जाकर लगभग 100 बालिकाओं को, उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह थाना
मुसाफिरखाना मय टीम द्वारा डब्ल्यू0एच0 इण्टर कालेज में जाकर लगभग 340 बालिकाओं को, उ0नि0 इन्द्रेश थाना बाजारशुक्ल मय टीम द्वारा आदर्श शिक्षा निकेतन महोना में जाकर लगभग 200 बालिकाओं को, उ0नि0 उमेश मिश्रा थाना मुंशीगंज मय टीम द्वारा श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमला नगर में जाकर लगभग 250 बालिकाओं को, उ0नि0 रश्मि यादव थाना जगदीशपुर मय टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय जगदीशपुर में जाकर लगभग 53 बालिकाओं को, उ0नि0 बाबूराम राजवंशी थाना कमरौली मय टीम द्वारा हनीफ मेमोरियल पब्लिक स्कूल बाबागंज में जाकर लगभग 200 बालिकाओं को, उ0नि0 प्रेमचंद थाना मोहनगंज मय टीम द्वारा सत्य साईं इंटर कालेज में जाकर लगभग 190 बालिकाओं को, उ0नि0 राम नारायण द्विवेदी
थाना पीपरपुर मय टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भादर में जाकर लगभग 92 बालिकाओं को, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर मय टीम द्वारा श्रीमती केवला देवी बालिका इंटर कॉलेज में जाकर लगभग 74 बालिकाओं को, उ0नि0 रमेशचंद्र थाना शिवरतनगंज मय टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में जाकर लगभग 280 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया । इस प्रकार जनपद के कुल 12 थानों द्वारा 12 स्कूलों/कालेजों में जाकर लगभग 1979 बालिकाओं को 1090, डायल-100, 1076, एन्टी रोमियो स्क्वायड व 181 महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी व उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया ।
Leave a Reply