सांसद वरुण गांधी का अमरिया क्षेत्र के ग्रामो में किया दौरा जीत के लिए दिया धन्यवाद

सांसद वरुण गांधी का अमरिया क्षेत्र के ग्रामो में किया दौरा जीत के लिए दिया धन्यवाद

पीलीभीत:सांसद वरुण गांधी ने अमरिया तहसील क्षेत्र के लगभग बीस ग्रामों में दौरा किया वरुण गांधी ने क्षेत्रवासियों का भारी बहुमत से जिताने के लिए धन्यवाद किया है वरुण गांधी ने क्षेत्रवासियों से कहा है कि वह अपने आप को बिल्कुल अकेला ना समझे कभी भी किसी भी तरह की कोई भी समस्या उत्पन्न हो तो वह आकर हमसे कहें आप लोगों ने हमारे परिवार को अपना माना है तो हम भी आपके परिवार के सदस्य हैं हमारी तरफ से आपकी पूरी मदद की जाएगी।

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी के द्वारा पहली सभा ग्राम लालपुर चौराहा पर हुई उसके बाद पनसोली,नवादा श्यामपुर,दलेलगंज,सुस्वार, आसपुर,नवादा दास,अंडरायन, नगरिया कॉलोनी,पिंजरा बमनपुरी,माधोपुर,फरदिया, मिलक,गायबोझ,भौनी,भौना, बिसेन,बरातबोझ ,कल्याणपुर चक्रतीर्थ,बगवा सहित लगभग बीस गांवों में सभाएं सम्पन्न की गई है।ग्राम बरातबोज की सभा में ग्राम प्रधान कालीचरण,बाबूराम मौर्य सक्रिय कार्यकर्ता,श्रीराम गांधीजी,नत्थू लाल चौधरी,भूपाल पहलवान,धर्मेंद्र कुमार। लालाराम वर्मा, ओमप्रकाश सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *