रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जिले में आयी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़े ही शालीनता भरे अंदाज में पूर्व जन प्रतिनिधियों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास कर रही है इसी कड़ी में गौरीगंज बिधान सभा के पूर्व बिधायक तेज भान सिंह ,पूर्व बिधान सभा प्रत्यासी प्रियंक हरि बिजय तिवारी,के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री एवम गौरीगंज बिधायक जंग बहादुर सिंह के आवास पर जाकर औपचारिक मुलाकत कर संक्षिप्त में बात कर रात्रि विश्राम के लिए रवाना हुई आगे अवगत कराना है कि जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार लगभग 15 मिनट लेट पहुंची पूर्व मंत्री के आवास पूरे फत्ते मजरे पूरब गौरा में पहुंचते ही उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ता जोश में झूम उठे।।
मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 15 दिनों में जो प्यार मिला उसी का परिणाम है की हारने के बाद भी केन्द्र में बनी भाजपा सरकार में (18 घन्टे काम करने वाले यसस्वी,ऊर्जावान प्रधान मंत्री भाई नरेन्द्र मोदी ने ) मुझे अमेठी की जनता की आवाज को उठाने हेतु केन्द्र की सरकार में मंत्री पद दिया गया और यहाँ के विकाश हेतु मै जब जब भी कहा तो भाई मोदी जी ने उसे पूरा करने का काम किया आप सब लोगों ने पार्टी पर आस्था रख कर प्रदेश में भी सरकार बनने का काम किया मुख्यमंत्री योगी द्वारा जिले के विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी यहाँ के सांसद राहुल गाँधी द्वारा सांसद निधि विकास के कार्यों में न खर्च कर पाना लौट जाना एक सवालिया निशान खड़ा कर देता है सपा बसपा गठबंधन पर कहा की बुआ और भतीजा का सम्बन्ध ज्यादा टिकाऊ नहीं होता है हाथी जब सायकिल पर बैठेगी तो साईकिल का जो हाल होता है आप सब भली-भाँति जानते है।
इस बार मै न्याय पंचायत वार मीटिंग करुँगी प्रयास रहेगा की घर घर जाकर सबसे मिलूँ वहीं पूर्व मंत्री की बहू बिन्दू सिंह को घर के अन्दर जाकर आशीर्वाद दिया साथ में मौजूद महिलाओं से मुलाकत की।बाहर निकलने पर पूर्व मंत्री श्री सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि जामों ही नही बल्कि गौरीगंज विधान सभा सबसे नम्बर एक पर रहेगी साथ ही कोंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की मौजूदा सांसद प्रधान-मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो एक बात कहना चाहता हुँ कि प्रधान-मंत्री बनना तो दूर इस बार जिले की जनता ने मन बना रखा है की प्रदेश की 37 लोकसभा सीट से केन्द्र में प्रतिनिधि के रूप में काम करेगी हाँ एक बात जरूर कहना चाहता हुँ कि अगर प्रधान-मंत्री बनने का ख्वाब संजोये ही हो तो आप को पकिस्तान जाकर बन जाओ भारत की जनता आप को स्वीकारनहीं करती।।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी गोविन्द नारायण चौहान अनुग्रह नारायण मिश्रा घनश्याम चौरसिया सुधांशू शुक्ला राजू कृष्णा लाल तिवारी ,बजरंग सिंह,दया शंकर दुवे,सुर्य पाल अंजनी मिश्रा सुरेन्द्र सिंह बरौलिया नरेन्द्र सिंह बांसूपुर रणवीर सिंह सैठा राजेश सिंह प्रकाश सिंह कुमार जी बलराम सिंह मिश्री लाल महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा वाजपेयी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथि रहे।
जायस में विजय संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को किया सम्बोधित
जायस में पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना और कहा जो व्यक्ति 15 साल से अमेठी में है।उसने अपने समर्थको को छोड़ने का फैसला कैसे कर लिया।राहुल गाँधी को अब अमेठी में गरीब परिवार की चिंता नहीं है,अमेठी की जनता का अपमान किया है।जो अमेठी छोड़ कर भाग गए।अमेठी की जनता राहुल को कभी माफ नही करेगी।और ईरानी ने कहा मैं पिछले चुनाव में हारने के बाद भी अमेठी की जनता का साथ नही छोड़ा।मैंने राहुल से ज्यादा अमेठी का दौरा किया और आज भी सभी कार्यकर्ताओ मुलाकात की और सबकी शिकायत सुनी।
और उनका निस्तारण भी किया।
Leave a Reply