ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर।

ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।कस्बे के आस पास कोई सांकेतिक चिन्ह ना होने की वजह से आए दिन राहगीरों को उसका अंजाम भुगतना पढ़ रहा है जिससे कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है।

ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर।

इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे पिता-पुत्र कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे से सामान लेकर जायस की तरफ से गांधी नगर होते हुए घर जा रहे थे कि कासिमपुर के निकट पीछे से आ रहे ट्रक संख्या आरजे 11 जी ए 4103 ने बाइक सवार जनपद रायबरेली के थाना क्षेत्र नसीराबाद अंतर्गत निवासी पुरे राजा मजरी भेलिया बाइक संख्या यूपी 33 18697 पिता 35 वर्षीय श्रीपाल पुत्र ज्ञान प्रकाश व पुत्र 18 वर्षीय सरवन पुत्र श्री पाल को जोरदार टक्कर मारी टक्कर इतनी तेज थी कि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 ने घायलों को सीएचसी फुरसतगंज में प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंभीर अवस्था मी पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया जहां बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *