सोनिया की डिनर Diplomacy गठबंधन बनने से पहले ही दरकने लगी है

[object Promise]

New Delhi, कांग्रेस के वरिष्ट नेता और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की संयोजक सोनिया गांधी की डिनर डिप्लोमेसी नाकाम होती-सी दिख रही है क्योंकि प्रतिपक्षी मजबूत क्षत्रप ममता बनर्जी ने इस राजनीतिक डिनर से फिलहाल कन्नी काट लिया है। दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज विपक्षी दलों के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया है। इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों की एकता के तौर पर देखा जा रहा है। इस डिनर के जरिए कांग्रेस की कोशिश बदले हालात में उन दलों को भी साथ करने की है जिन्हें भाजपा से परहेज है। वैसे इस डिनर में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आएंगी या नहीं इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है।

इधर सोनिया गांधी की दावत के बाद इसी तरह का एक डिनर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पंवार भी प्लान कर रहे हैं। सेत्रों की मानें तो वह इस डिनर में कांग्रेस को भी निमंत्रित करेंगे। जहां कांग्रेस और एनसीपी मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर बदले-बदले से लग रहे हैं। उनके सोनिया के डिनर में शामिल ना होने की खबरें सामने आई है। खबर है कि सोनिया के डिनर में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से ममता खुद तो शामिल नहीं होंगी लेकिन सुदीप उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए शिरकत करेंगे।

दीदी के बारे में बताया जा रहा है कि वे क्षेत्रीय पार्टियों को इकट्टा कर फेडरल फ्रंट बनाने के फिराक में हैं और यही कारण है कि वे इस सानिया की डिनर से दूरी बना ली हैं। ममता ने फिलहाल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के एंटी-कांग्रेस और एंटी-बीजेपी फ्रंट को अपना समर्थन दिया है। जस्टिस लोया की मौत मामले में बसपा विपक्षी दलों के साथ खड़ी नजर आई यूपी में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने खुलकर बसपा उम्मीदवार के समर्थन का एलान किया है। इससे बसपा नेताओं के डिनर में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि बसपा प्रमुख मायावती और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के डिनर में हिस्सा लेने की संभावना नहीं के बाराबर है।

डिनर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के शामिल होने की खबर है। जानकार सूत्रों की मानें तो सोनिया के डिनर में 17 विपक्षी दल साथ आएंगे। सभी साथ मिलकर संसद भवन के अंदर और बाहर भाजपा को घेरने के लिए साझा रणनीति बनाएंगे।

Read More : नवरात्रि घटस्थापना से लेकर नवरात्रि पारण तक की तिथि, शुभ मुहूर्त

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *