Prayagraj News : प्रयागराज के बारा थाना की पुलिस और बदमाशों के बीच की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Prayagraj News : प्रयागराज के बारा थाना की पुलिस और बदमाशों के बीच की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

प्रयागराज के बारा थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बाइक पर चार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ में उमेश और सुमरन को पैर में गोली लग गई।

इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में बदमाशों को किया रेफर किया गया है। इनके पास से 32 बोर का तमंचा, एक पिस्टल, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है बता दें कि अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। पकड़े गए उमेश और सुमिरन कुछ दिन पहले एक दरोगा पर हुए हमले के आरोपी थे। उमेश पर 12 मुकदमे और सुमिरन पर सात मुकदमे, हत्या का प्रयास और लूट के मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *