सपाइयों ने कैंडिल मार्च निकालकर कर मनीषा वाल्मीकि के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्तो को फाँसी देने की मांग की

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। सपाइयों ने मनीषा वाल्मीकि की मृत्यु पर कैंडिल मार्च निकालकर चारो बलात्कारी अभियुक्तों को फाँसी देने की मांग की। बताते चले कि हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि थाना चन्द्रपा की निवासी 14 सितम्बर को खेत मे घास कटने जा रही थी। तभी 4 युवको ने मनीषा वाल्मीकि के साथ बलात्कार कर रीड़ की हड्डी तोड़ गर्दन मोड़ कर जीभ काटकर ली थी।जिस पर अलीगढ़ में मनीषा बाल्मीकि का इलाज चल रहा था।हालात गंभीर होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जिसमे आज मनीषा की मृत्यु हो गई।इस जघन्य अपराध करने वाले अभियुक्तों पर आठ दिन बाद मुकदमा लिखा गया।जिसमें से पुलिस द्वारा 1.संदीप ठाकुर 2.लवकुश ठाकुर 3. राज कुमार रामू 4.रवि ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। गौरीगंज जिला मुख्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव व मीना सिंह निवर्तमान जिला अध्यक्ष महिला सभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सपा कार्यलय से कैंडिल मार्च निकालकर मुख्य बाजार सैठा मोड़ चौराहे पर कैंडिल मार्च समाप्त किया गया।जिसमे महिला सभा की गुंजन सिंह ने मनीषा वाल्मीकि के साथ बलात्कर करने वाले चारो अभियुक्तो को फाँसी पर लटकाये जाने तक संघर्ष का ऐलान किया है।इस मौके पर अरुण कुमार यादव सभासद व पूर्व लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रसूल बक्स राइन राज कुमार वर्मा विनोद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग समलित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *