[object Promise]
रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली पुलिस अपनी पीठ थपथपाने के लिए आये दिन खुलासा करके ढिंढोरे पिट रही है।वही चैन स्नैचिंग की बढ़ती जा रही घटनाये उनकी सारी पुलिसिंग की पोल खोलती नज़र आ रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड का है जहाँ अपनी बेटी के विद्यालय जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशो ने निशाना बनाया और उसकी गले मे पड़ी चैन को छीन कर रफूचक्कर हो गये।
पीड़िता माँ बेटी दोनों अपने घर कैपर गंज से कैनाल रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल जा रहे थे । वही स्कूल के पास ही पीछा कर रहे बाइक सवार चैन स्नेचरों ने धावा बोल दिया।और महिला से चैन छीन कर भाग गए। चैन छीनने के दौरान महिला सड़क पर गिर गई जिससे उसकव गंभीर चोट आई हुई है। अब देखने वाली बात तो यह होगी पुलिस आखिर कब इन जैसे शातिर चैन स्नेचरों पर अपना शिकंजा कस पाएगी और जनपद वासियो को राहत की सांस मिलेगी।
Leave a Reply