पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग करेंगी कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शादी, देखें तस्वीरें

पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग करेंगी कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शादी, देखें तस्वीरें

रायबरेली। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी करेंगी। विवाह समारोह नई दिल्ली के एक रिसॉट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं। दूल्हे के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन 20 अगस्त को हो जाने के मद्देनजर विवाह समारोह के जश्न में अवश्य ही कमी की जा रही है।

इस नए जोड़े में कई सारी समानताएं हैं। अदिति (32) और अंगद (29) साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में विधायक बने और दोनों एक राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं।

जहां अदिति रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं, वहीं अंगद भी पंजाब में नवांशहर सीट पर छह बार जीत हासिल करने वाले दिवंगत दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। चूंकि अंगद सिख और अदिति हिंदू हैं, तो ये दोनों ही रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *