नई दिल्ली। नए साल की पार्टी के दौरान गोली चलने से एक महिला घायल हो गई. गोली महिला के सिर में लगी है. महिला को फिलहाल वसंत कुंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.। फतेहपुर बेरी स्थित जदयू के पूर्व विधायक के घर 31 दिसम्बर की रात को नए साल का जश्न चल रहा था। इसी दौरान पूर्व विधायक ने अचानक दो से 3 राउंड फायरिंग कर दी। पार्टी में राजू सिंह के दोस्त विकास गुप्ता भी अपनी पत्नी के साथ आए थे। फायरिंग के दौरान एक गोली विकास की पत्नी अर्चना के सिर में लग गई। गंभीर हालत में उन्हें वसंत कुंज स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
#Delhi: According to Special CP Law & Order, a 42 year-old woman was shot during new year celebrations last night. The is undergoing medical treatment. The accused is a former JDU MLA. A case u/S 307, 201, 34 IPC and Arms Act registered against Raju Singh and others.
— ANI (@ANI) January 1, 2019
फतेहपुर बेरी पुलिस आईपीसी की धारा 307/201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि देर शाम तक आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद राजू सिंह फरार चल रहे हैं।
राजू सिंह को बिहार से जदूय पार्टी पूर्व विधायक बताया जा रहा है। आरोपी ने वर्ष 2010 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था, हालांकि वर्ष 2015 में आरोपी ने भाजपा में शामिल हो गए थे,जिसके बाद वह चुनाव हार गये थे।
डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि घायल महिला की पहचान अर्चना (42)के रूप में हुई है। उनके पति विकास गुप्ता राजू सिंह के दोस्त हैं। अर्चना पेशे से आर्किटेेक्ट का काम करती हैं।
पुलिस को अर्चना के पति ने शिकायत देते हुए बताया कि वह जदयू नेता राजू सिंह के फार्म हाउस पर पार्टी करने के लिए पहुंचे थे, जिस दौरान सभी लोग खास-पी रहे थे।
न्यू-ईयर के आगाज के ठीक पहले आरोपी राजू सिंह ने 3 राउंड गोलियां चलाई और गोली चलने के साथ ही अर्चना धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी। किसी को कुछ समझ आता, इससे पहले ही उन्होंने अर्चना के सिर से खून निकलते हुए देखा।
उसके बाद तुरंत अर्चना को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अभी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस फार्म हाउस पर पार्टी का आयोजन किया गया था, वह राजू सिंह की मां के नाम पर है और राजू सिंह अपने परिवार के साथ वहां रहता था। आरोपी के साथ ही उसके दो अन्य भाई भी रहते हैं।
Leave a Reply