चार्टर्ड प्‍लेन में जन्मदिन मनाने की तेजस्वी यादव की फोटाे वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

चार्टर्ड प्‍लेन में जन्मदिन मनाने की तेजस्वी यादव की फोटाे वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी यादव के चार्टर्ड प्‍लेन में जन्‍मदिन मनाने की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। आपको बताते जाए कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 9 नवंबर को 30 साल के हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में तेजस्‍वी यादव जन्मदिन का केक प्‍लेन के अंदर काटते नजर आ रहे हैं। इस शाही पार्टी में तेजस्वी यादव के साथ उनके करीबी संजय यादव और मणि यादव भी दिखाई दे रहे हैं। लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव भी हैं। एक तस्वीर में तेजस्वी केक काटते नजर आ रहे है, जबकि अन्य तस्वीरों में कुछ खाते भी नजर आ रहे हैं। विमान में तेजस्वी के जन्मदिन मनाने की तस्वीरें कहां और कब की हैं, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, परंतु इसे लेकर बिहार की राजनीतिक गरमा गई है।

इस पर जेडीयू नेता डॉक्‍टर अजय आलोक ने कहा कि पिता जेल में, बेटा चार्टर्ड प्लेन में। इसमें क्या नया है भाई। लेकिन भैया (तेज प्रताप) को भी साथ रखना चाहिए था। अकेले-अकेले हवा में और भाई मथुरा में।

उन्‍होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि समाजवाद अब परिवारवाद के रास्ते अब भौतिकवाद बन गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने बताया कि ये तस्वीरें उनकी समाजवाद विरासत की पोल खोल रहा है। युवराज चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। यह परिवार की पार्टी विचारहीन और बुद्घिहीन है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *