अब तक कई पंजाबी विदेश जाकर अपने वतन लौट कर नही आए

[object Promise]

राजेश कुमार की रिपोर्ट 

जालंधर। पंजाब की युवा पीढ़ी में विदेश जाने का रुझान दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। पर उस समय वह इस बात से अंजान होते हैं कि वहां से वे सही सलामत अपने वतन लौट सकेंगे या नहीं। बहुत से पंजाबी ऐसे हैं, जिनका विदेशों में कत्ल कर दिया जाता है। भारतीयों पर अमरीका, आस्ट्रेलिया, कनाडा सहित अन्य कई देशों में हिंसक घटनाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं।  साल 2019 में कई पंजाबियों को विदेशों में जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही मामलें-

ट्रैफिक की उल्लंघना करने से रोका तो सिख पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट

हॉस्टन (टेक्सास) में पहले दस्तारधारी  पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की ड्यूटी के दौरान गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। अमरीकी सिख पुलिस अधिकारी पर उस समय फायरिंग की गई, जब उसने ट्रैफिक का उल्लंघन करने पर एक कार सवार को रोका था। कार सवार ने गुस्से में आ कर उस पर अंधाधुन्ध गोलियां चला दीं। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वहां उसने दम तोड़ दिया।

शिकागों में लूट के इरादे से बलजीत सिंह की हत्या

अमरीका के शिकागो में रहने वाले पंजाबी युवक बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस (28) की लूट के इरादे से गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। उसका पुश्तैनी घर जीरकपुर के गांव छत्त में है। वह शिकागो में ग्रोसरी स्टोर में काम करता था।

वाशिंगटन में रह रहे परमजीत सिंह (65) नाम के सिख पर रात के समय पार्क में सैर करते समय चाकू से हमला कर दिया गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई।  लोगों का कहना है कि परमजीत सिंह एक सिख थे, शायद इसी कारण उन पर हमला किया गया है।

कनाडा में रह रही जालंधर के गांव चिट्टी की लड़की प्रभलीन का 21 नवंबर को कनाडा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। प्रभलीन कौर 14 नवंबर, 2016 को स्टूडैंट वीजा पर कनाडा गई थी और वैनकूवर स्थित लैंगारा कालेज से बिजनेस मैनेजमेंट के पढ़ाई कर रही थी।

पढ़ाई के लिए कनाडा गया गुरजोत लौट न सका घर

कनाडा में पंजाबी युवक गुरजोत सिंह (20) का कत्ल कर दिया गया। वह स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ने गया था, जिसकी 18 जून की रात करीब 10 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई।

कार में से बरामद हुई थी विक्रमजीत की सड़ी लाश

कनाडा के सरी में अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर विक्रमजीत उर्फ विक्की (31) की हत्या कर दी थी। विक्की की सड़ी लाश पुलिस को उसकी कार में से बरामद हुई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस मुताबिक विक्की का अपराधिक रिकार्ड है। यह घटना गैंग सम्बन्धित हो सकती है।

 हत्या के बाद कार सहित सुखदेव के शव को लगा दी थी आग

कनाडा के ऐबटसफोरड में रहते सुखदेव धालीवाल का अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया था। कातिलों ने कत्ल बाद में कार सहित उसके शव को आग भी लगा दी थी।

साथियों के साथ लड़ाई के बाद लापता था पौशिक शर्मा

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाला भारतीय विद्यार्थी पौशिक शर्मा अपने साथियों के साथ लड़ाई होने बाद से लापता  था, जिसकी संदिग्ध हालत में पुलिस को लाश बरामद हुई। पुलिस मुताबिक पौशिक की मौत किन कारणों से हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

आस्ट्रेलिया रहते पति ने करवाई पत्नी की हत्या

फिरोजपुर की रहने वाली एन.आर.आई. रवनीत कौर का उसके आस्ट्रेलिया बैठे पति ने कत्ल करवा दिया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए रवनीत के पति ने अपनी प्रेमिका को पंजाब भेजा था। बता दें कि कत्ल के बाद उसने पत्नी की लाश को नहर को फैंक दिया था, जो पुलिस को लहरागागा नहर से बरामद हुई थी।

दोस्त ने ही की परमजीत सिंह की हत्या

आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे तरनतारन के गांव धून्दा के रहने वाले परमजीत सिंह (27) का उसके दोस्त ने चाकू मार कर कत्ल कर दिया था। परमजीत करीब 5 साल पहले आस्ट्रेलिया गया था। वह वहां अपने 3 दोस्तों के साथ रहता था। 6 सितम्बर को उसकी और उसके दोस्त संदीप सिंह (बटाला) की किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। बात इतनीबढ़ गई कि संदीप ने परमजीत के गले पर चाकू के साथ वार कर दिया और परमजीत की मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *