बाँदा।पैलानी तहसील क्षेत्र के चिल्ला कस्बे में लगने वाले विशाल मेला का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने किया।चिल्ला कस्बे में लगने वाला मेला बहुत ही बड़ा व ऐतिहासिक महत्व का हैं।जिसका शुभारंभ प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के दिन होता है।
पहले इस मेले का आयोजन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य द्वारा कराया जाता था लेकिन कोरोना कॉल व जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म होने की वजह से इस साल निवर्तमान जिला पंचायत द्वारा आपने स्तर से मेला के आयोजन में हाथ खड़ा कर देने पर कस्बे के ही युवा समाजसेवीयो ने एक कमेटी बना कर पैलानी के उपजिलाधिकारी से परमिशन लेकर मेला का आयोजन करा रही हैं। मेला परिसर में फीता काटकर जिलाध्यक्ष ने पूरे मेले में लगी हुई दुकानों को देखा।
यह मेला वर्तमान में 27 दिन तक चलेगा। पहले यह 40 दिन तक चलता था।जिलाध्यक्ष के साथ आलोक बाबा तंन्त्रिक , पैलानी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित निगम, रामकिशुन गुप्ता भाजपा वरिष्ठ नेता, सुहैल फारूकी महा मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चिल्ला ग्राम प्रधान राजू निषाद भी मौजूद रहे।मेला कमेटी में विजय कुमार संरक्षक,कमलेश सोनकर सयोंजक,अध्यक्ष अमित निगम,उपाध्यक्ष अनिल गोस्वामी,कोषाध्यक्ष मो0 सुहैल,महामंत्री हर्ष निगम,मंत्री मो0 अनस,सदस्य मनोज निषाद,नीरज गुप्ता,मुरुतुजा फारूकी हैं।
Leave a Reply