नैनीताल। नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है। शादी रचाने जा रहे पीएसी जवान को पुलिस के सामने ही घरातियों ने जमकर पीट डाला। नगर के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में ठीक फेरों से पहले जब पहली पत्नी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे के दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात कहने पर समझौता हो गया।
महिला ने बताया कि अब जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने हंगामा कर बताया कि जवान नैनीताल में अपने भाई की शादी का बहाना बनाकर यहां आया है। इसी बीच, मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही गणेश बिष्ट मौके पर पहुंच गए।
Leave a Reply