कुशीनगर में श्रावणी पूर्णिमा पर सिधुआ मंदिर में लगे मेला में झूले का बच्चों ने उठाया आनंद

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : श्रावणी पूर्णिमा पर प्रसिद्ध सिद्ध पीठ  सिधुआ स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर में लगे झूले का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया,जबकि मेले में विभिन्न सामग्रियों की जमकर खरीदारी की । ब्रह्म मुहुर्त में मंदिर में शुरू हुआ पूजन-अर्चन देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से परिसर समेत आस-पास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। सिद्धनाथ  बाबा को दूर-दूर तक विख्यात है। मान्यता है कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वालों की मनोकामना बाबा अवश्य पूरी करते हैं।

 

यहां से आने वाला व्यक्ति कभी खाली हाथ नहीं लौटता। पवित्र सावन मास में तो यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा होती है। सोमवार तथा शुक्रवार को यह संख्या और भी बढ़ जाती है। श्रावणी पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। सुबह चार बजे से ही मंदिर का दरवाजा खुल गया और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रम देर शाम तक बना रहा। श्रद्धालुओं ने चल चढ़ाकर विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया।

 

श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर भोले, बम-बम भोले के जयकार से समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर में मेले का माहौल रहा। मंदिर की व्यवस्था में मठाधीश्वर पंडित योगेश्वरनाथ त्रिपाठी,शैलेष मिश्रा व कोतवाल पडरौना मिथलेश्वर कुमार राय,चौकी इंचार्ज समेत  महिला एसओ मुस्तैदी से लगे रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *