गंजमुरादाबाद /उन्नाव । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज नगर पंचायत के सभागार में 6 जोड़ों का विवाह धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर और क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहे। नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के सभागार में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर के मोहल्ला- खेतहरा निवासी हिना रिजवी, मोहल्ला- मिश्राना निवासी किरन, मोहल्ला- गढ़ी निवासी पूनम, मोहल्ला- जोगियाना निवासी रजनी व यासमीन तथा मेहरून्निसा सहित 6 जोड़ों का विवाह धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार सहित नगर पंचायत के प्रधान लिपिक अवधेश कुमार अवस्थी ने सभी वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता व वैवाहिक समान भी सभी को प्रदान किया। वैवाहिक कार्यक्रम व खानपान का पूरा खर्च नगर पंचायत द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार, अजय तिवारी, पुत्ती लाल गौतम, अरविंद सिंह, मुकेश पाल, धर्मेंद्र, रामसजीवन, मधु तिवारी, जगत बहादुर सिंह, आस्था द्विवेदी, प्रधान लिपिक अवधेश कुमार अवस्थी के साथ अबरार खां, मिथिलेश कुमार, इरफान अंसारी, असलम, शहजाद अली, महमूद, सुनील सैनी सहित सभी सभासद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply