रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना/अमेठी।समाजवादी पार्टी के शासन काल मे नगर पंचायत मुसाफिरखाना में प्रकाश ब्यवस्था के लिए लगभग एक करोड़ रुपये लागत का सोलर प्लांट वर्षों से हुआ है।
खराब,नगर में डूबा रहता है अंधेरा।नगर के जूनियर हाईस्कूल के समीप बारात घर छत के ऊपर व नगर पंचायत कार्यालय के छत के ऊपर लगा बड़ी मात्रा में सोलर प्लांट लगाकर नगर के विभिन्न वार्डो में प्रकाश की ब्यवस्था की गई थी, परन्तु घटिया किस्म के प्लान्ट लगाने पर कुछ ही वर्षो में प्रकाश ब्यवस्था देना बंद कर दिया है।
वही बिजली चली जाने के बाद नगर अंधकार में डूबा रहता है। एक करोड़ लागत के लगाए गये सोलर प्लांट कुछ ही वर्षो में खराब हो जाने के बाद इस ओर नगर पंचायत अध्यक्ष , ईओ रेणुका एस कुमार व सभासदों का आज तक इस सोलर प्लांट को ठीक कराने के लिए ध्यान नही गया।चोरी चुपके इसे बिजली से चलाया जाता था,जो कि प्लांट पूरी तरह बंद होकर अंधकार में नगर डूबा हुआ है।
Leave a Reply