इलाहाबाद। शुक्रवार से बिगडा मौसम का मिजाज शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। घना कोहरा और शीत लहर दिन भी चलती रही। वहीं कोहरे को सूर्य देव भी नहीं भेद पाए। जिसके चलते ठण्ड का प्रकोप और बढ गया। पारा भी नीचे आ खिसका। लोगों को दिन में ही रात का अहसास हुआ। हर कोई गर्म कपडों से ढका रहा। स्वेटर, जैकेट और टोपी के साथ लोगों ने इनर भी पहन रखी। वहीं कईयों ने तो एक के ऊपर एक स्वेटर लादे रहे। उसके बावजूद भी दांत कपंकपाते रहे। लगातार दो दिनों से पड रहा घना कोहरा अब विकराल होने लगा है। कोहरे के चलते आम जन जीवन पर बुरा असर पड रहा है।
भीषण ठण्ड से बचाव के लिये लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। जबकि कई लोग घरों से ही बाहर नहीं निकलें। घर से सिर्फ कामकाजी लोग ही निकलें। और समय से पहले ही कार्य समाप्ति करने का प्लान बनाते रहे। सरकारी विभागों से लेकर निजी सेक्टर के लोगांे की दिनचर्या प्रभावित हुयी। अभिभावकों ने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। उन्हंे गर्म कपडों से ढके रखा। लेकिन बच्चे कहां ंमानने वाले थे। उन्होंने अपनी ही मर्जी से धमाचैकडी मचाने की जिद पर अडे रहे। कई अभिभावकों व महिलाओं को छोटे बच्चों को पकडते ही दिन व्ययतीत हुआ। वहीं ठण्ड से सर्दी-जुकाम के मरीजांे का लम्बी लाइनें अस्पतालों में लगी रही। जिला अस्पताल स्वरूपरानी, बेली व काल्विन में मरीजों की लाइनें लगी रही। गंगापार और यमुनापार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी मरीज पहुंचते रहे। दूरदराज से शहर आने वालों को सर्दी परेशान कर रही है। वहीं फुटपाथ पर जीवन गुजर-बसर करने वालों के लिये अलाव की जीने का एकमात्र सहारा बना रहा।
घना कोहरा अब जानलेवा बनता जा रहा है। शनिवार की सुबह कोहरे के चलते एक साइकिल चालक फूलपुर इफको कर्मचारी को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे फूलपुर इफको तृतीय श्रेणी के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घना कोहरा होने से प्रातःकाल कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस डिवाइडर से जा टकराई। उसके पीछे अन्य गाडियां भी भिड गयी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटे आयी है।
Leave a Reply