Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav, kajal raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल की फिल्म ‘दबंग सरकार’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) की फिल्म दबंग सरकार का सॉन्ग पागल बनाइबे का (Pagal Banaibe) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए यहां है इसी फिल्म का गाना ‘पागल बनाइबे’। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने। म्यूजिक है धनंजय मिश्रा का और गाने के बोल लिखे हैं आजाद सिंह ने।
खेसारी लाल यादव इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक यूट्यूब पर ही इस गाने को 163 मिलियन यानी 16 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस गाने को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म दबंग सरकार का ये गाना रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। गाने को गाने के साथ ही खेसारी लाल यादव ने इसमें परफॉर्म भी किया है। गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की धमाकेदार जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काजल राघवानी पूरे सॉन्ग के दौरान बला की खूबसूरत लग रही हैं।
Leave a Reply