श्री मुलायम सिंह यादव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

[object Promise]

रिपोर्टर रिहान अली

सांसद अक्षय यादव ने काटा फीता-खेली पहली बाॅल

डीसीए के अध्यक्ष प्रमुख उद्यमी प्रदीप गुप्ता रहे मुख्य अतिथि

फिरोजाबाद- समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद द्वारा जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त जिला स्तरीय तृतीय श्री मुलायम सिंह यादव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पीडी जैन काॅलेज ग्राउण्ड पर किया गया। जिसका उद्घाटन सपा सांसद अक्षय यादव एवं मुख्य अतिथि यूपीसीए उपाध्यक्ष एवं डीसीए अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बाॅल खेलकर किया। वहीं दोनो ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्रात किया ।

सांसद अक्षय यादव ने बताया कि उनकी पार्टी खेल भावना को बढ़ाने के लिये इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। इससे युवाओं की क्रिकेट प्रतिभा में निखार आयेगा। वहीं आगे भी पार्टी खिलाड़ियों के लिये अपना पूरा सहयोग देने को तत्पर है। वहीं डीसीए अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने से खेल भावना को बढ़ावा मिलता है ।

मैच के दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, सोनू बघेल, आदर्श यादव धन्नू, राजू यादव, मोहित शर्मा, राकेश गोस्वामी, नीरज यादव, अमित जैन, राममोहन यादव पिंकी, श्यामवरन यादव टीटू आदि मौजूद रहे। बताया गया कि यह टूर्नामेंट सात जनवरी 2018 तक चलेगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय उपविजेता टीम को 11 हजार की राशि दी जायेगी। टूर्नामेंट के दौरान एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी असीम यादव, सपा नेता अवनींद्र यादव, सपा नेता विजय आर्या, सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, कल्लू गुर्जर संग काफी संख्या में सपाई मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *