मनोरंजन:- इस समय ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सुरक्षा को सख्त करने के बाद भी ठग ग्राहको को नए नए तरीकों से चुना लगा देते हैं। सायबर ठगों की गिरफ्त में हर छोटा बड़ा आदमी फस जाता है। वही अब इनके जुंगुल मे फस गई नागिन 6 की लोकप्रिय ऐक्ट्रेस महक। महक नागिन 6 में विलेन का किरदार निभा रही है लोग इसकी एक्टिंग की वजह से इन्हें काफी पसंद करते हैं।
वही अब इनको सायबर ठगों ने चुना लगा दिया है। महक के साथ यह ठगी कोरियर सेवा लेने के दौरान हुई। ठगी की शिकायत महक ने पुलिस को दे दी है पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। महक को गुरुग्राम में एक कोरियर भेजना था जिसके लिए उन्होंने 12 जुलाई को इंटरनेट पर सर्च किया था। उन्होंने कहा मैं गुरुग्राम एक कोरियर भेजना चाहती थी जिसके लिए मैंने ऑनलाइन चेक किया था। बाद में मुझे एक कॉल आया।
महक ने कहा, जिस व्यक्ति ने मुझे कॉल की उसने बताया वह एक कोरियर कम्पनी से बात कर रहा है। उस व्यक्ति ने साइट बताई ओर उसमे 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करवाया। उस व्यक्ति का कहना था कि साइट से ही कोरियर का पेमेंट करना होगा। फिर व्यक्ति ने उनसे लेनदेन के बारे में पूंछा तो उन्होंने कहा गूगल पे। जिसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया। उन्हें बताया गया कि लिंक पर ओटीपी आएगा। लेकिन जैसे ही लिंक आया उनके खाते से 49000 रुपये गायब हो गए। वही जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने सारे खाते और कार्ड फ्रिज करवाये।
Leave a Reply