इंसान ही नहीं, एटीएम भी ठंड से कांपे , लगाया गया रूम हीटर और पहनाया गया कंबल

[object Promise]
उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है.  हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में तो तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है. आलम ये है कि यहां अब मशीनों को भी ठंड की चपेट में आने से बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश लाहौल-स्पीति में एटीएम मशीनों को कंबल ओढ़ाए गए हैं ।
आप को क्या लगता है इस भीषण सर्दी में आपकी ही हालत खराब है? बिलकुल नहीं जनाब ऐसा नहीं है, अब तो बैंकों के एटीएम भी सर्दी से परेशान हैं, तभी तो ठीक से चलाए रखने के लिए एटीएम मशीन को भी कंबल पहनाकर रखा जा रहा है, और रूम हीटर जला कर गर्मी दी जा रही है। आजकल कश्घ्मीर से लेकर दिल्घ्ली और कानपुर से लेकर अहमदाबाद तक मिनिमम टेंम्घ्प्रेचर 4 डिग्री तक पहुंच रहा है, ऐसे में जबरदस्घ्त ठंड से लोगों को बुरा हाल है। यूपी और दिल्ली में तो फिर भी बर्दाश्घ्त करने लायक ठंड है, लेकिन हिमाचल के सुदुर इलाकों में तो भीषण सर्दी और बर्फबारी के चलते हालात काफी संगीन हो चुके हैं।
यहां के लाहौल-स्पिती जिले में तो तापमान जीरो से भी काफी नीचे चल रहा है। जिसके चलते ठंड के कारण कई एटीएम में मशीनें ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं और बार बार जाम हो जाती हैं।  इस कारण इस जगह पर एटीएम मशीन को मोटा कंबल पहना दिया गया है। इसके बावजूद एटीएम मशीन और उसके पावर बैकअप को मेंटेन रखने के लिए कई एटीएम केबिन में रुम हीटर भी लगाने पड़ रहे हैं, ताकि दिन भर के धंधे के टाइम में एटीएम मशीनें ठीक से काम कर सकें।
इस देश में गाय को मारकर खा गई भूखमरी से जूझ रही भीड़
यहां के कुछ बैंघ्क मैनेजरों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से वे एटीएम के भीतर कोयला या लकडिघ्यां तो नहीं जला सकते, इसलिए एटीएम केबिन को गर्म रखने के लिए बिजली पर ही निर्भर रहना पड़ता है। अगर बिजली न हो तो मशीन का काम कर पाना बिल्घ्कुल भी संभव नहीं है। हिमाचल में मनाली से करीब 126 किलोमीटर दूर कायलॉग में कभी कभी दिन का तापमान भी माइनस 5 से 10 के बीच रहता है। यहां के बैंक मैनेजर बताते हैं कि इतने कम तापमान में तो एटीएम को चलाना पूरी तरह से मुश्घ्किल हो जाता है। कई बार तो एटीएम के दरवाजे बर्फबारी के कारण बंद हो जाते हैं। इसी हफ्ते इस स्घ्थान का तापमान माइनस 25 डिग्री तक पहुंच गया था। जाहिर है इतने कम तापमान पर तो क्घ्या इंसान और क्घ्या मशीनें सभी जाम हो जाते हैं। ठंड से एटीएम की कन्वेयर बेल्घ्ट जाम हो जाती है और जब तक उसको खोलकर उसे ठीक न किया जाए, पैसे निकाल पाना संभव ही नहीं होता।
आलमबाग डिपो की व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएगी – अध्यक्ष रूपेश कुमार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *