बदायूं । एसएसपी के निर्देश पर मूसाझाग के थानेदार ललित भाटी अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग करते नजर आए।
वहीं साथी पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग के दौरान राहगीरों पर रायफल तान रखी हैं।
इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इसमें पुलिस हाथ में राइफल लेकर राहगीरों को इशारा करके रोक रही है।
बाद में उनकी चेकिग की जा रही है। इस अनोखी चेकिग की जिलेभर में चर्चा है।
अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के गुजरने की सूचना पर पुलिस को अलर्ट रहते हुए चेकिग का निर्देश दिया गया था।
राइफलधारी सिपाही दूर से बाइक सवार को आते देख सिपाही राइफल दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा करते, इसके बाद उनकी तलाशी ली जा रही थी।
पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से राहगीर दहशत में आ गए।
लोगों का कहना है कि जनता में इस तरह का भय बनाना पुलिस के लिए ठीक नहीं है। यात्रियों या राहगीरों को धमकाना ठीक नहीं है। पूरे दिन इस वीडियो को लेकर जिलेभर में चर्चा रही।
Leave a Reply