अब और तेजी से हरदोई जनपद में करोना का कहर जारी 16 लोगो की गई जान 230 नए केस सामने आये

[object Promise]

मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

हरदोई, जनपद मे एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि 07 मई 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 1730 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 219 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 283 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 254 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 171 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 178 व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया तथा होम आइसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 9480 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 554 है जिसमे से 45 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 110 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 185564 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 126 टीमों द्वारा 195 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 91 टीमो द्वारा 92 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 138 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *