रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। आज को यातायात माह के ग्यारहवें दिवस पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात रामरतन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा जनपद में यातायात जागरुकता व चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सावर्जनिक जगहों पर यातायात नियमों से सम्बन्धित बैनर व पोस्टर लगवाये गए तथा,आम जनता के लोगों व व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पम्पलेट व स्टिकर वितरित किये गए तथा सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों को सीट बेल्ट लगवायी गयी साथ ही बिना हेलमेट मोटर साइकिल सवारों को हेलमेट लगवाये गए तथा उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए पम्पलेट व स्टिकर वितरित किये गए।

यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को बधाई दी गई ,वहीं चेकिंग के दौरान कुल 49 वाहनों का चालान किया गया तथा 39500 रूपये का जुर्माना योजित किया गया ।
Leave a Reply