[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के पटहेरवा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक के साथ कट्टा कारतूस व रुपयों के साइज के कागज की गड्डी के साथ एक टप्पेबाज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया ।
रविवार को एसओ पटहेरवा संजय कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी फाजिलनगर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच पर काजीपुर ग्राम सभा के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तमकुही के तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देख कुछ दूरी पर रुक कर बाइक पीछे कर भागने का प्रयास करने लगा।
यह देख पुलिस र्किमयों ने संदेह के आधार पर उसे दौड़ा कर बाइक सहित पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा-कारतूस के अलावा बाइक की डिक्की से एक छोटे बैग में नोटो के साइज की कागज की गड्डी जिसमें 100 के चार नोट उपर नीचे लगाए गए थे बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रफीक अंसारी निवासी चौरा दीगर थाना पटहेरवा का निवासी बताया। उसने यह भी कबूल किया कि बैंक में पैसा निकालने आये भोले भाले लोगों को कागज की गड्डी देकर उनके रुपये लेकर फरार हो जाता है।
Leave a Reply