नोएडा। गाजियाबाद के बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में पुलिस ने 9 दिन बाद चंदेल की कार को बरामद कर लिया है। यह कार घटनास्थल से 40 किलोमीटर दूर खड़ी थी। पुलिस ने गाजियाबाद के मसूरी से इस कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि कार से कुछ सुराग मिल सकते हैं। आपको बताते जाए कि बदमाशों ने 6 जनवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है।6 जनवरी की देर रात थाना फेस-3 क्षेत्र में पर्थला चौक से आगे सर्विस रोड पर गौरव चंदेल का शव मिला था।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदेल के परिजन थाने में मामला दर्ज कराने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरंग वापस भेज दिया था। इसके बाद परिजनों ने खुद ही उनका शव बरामद किया था। बाद में मामले का संज्ञान उच्च अधिकारियों को लेना पड़ा और इसमें कई पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया था।
गौरव चंदेल गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में रीजनल मैनेजर थे, जब वे ऑफिस से घर जा रहे थे तो लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
वहीं क्षेत्राधिकारी-3 ग्रेटर नोएडा राजीव कुमार की रिपोर्ट के आधार पर चेरी काउंटी चौकी प्रभारी दारोगा सन्नी जावला और चौकी इंचार्ज गौर सिटी को घटना वाली रात लेट-लतीफी के चलते ‘लाइन-हाजिर’ किया गया। इस मामले में लापरवाही के चलते नपने वाले लापरवाह दारोगाओं में सब-इंस्पेक्टर मान सिंह गढ़ी चौखंडी प्रभारी थे।
Leave a Reply