नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने कहा है कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जो असर NIA डाल पाई है, वैसा असर किसी दूसरी एजेंसियों का नहीं रहा। यह बात सोमवार को डोभाल ने दिल्ली में एन्टी-टेररिज़्म स्क्वाड (ATS) /स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के प्रमुखों के साथ हो रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की नेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।
NSA डोभाल ने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ 3 दशक से लड़ रहा है। आतंकवाद से लड़ना हर किसी की सोच में है, लेकिन आप आतंकवाद से सीधा नहीं लड़ते हैं क्योंकि आप सिर्फ आतंकियों को मारकर, हथियारों को खत्म कर, फंडिंग को रोकने पर ध्यान लगा रहे हैं और इसे ही लड़ाई का हिस्सा मान रहे हैं।
इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के DG वाईसी मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि JBM बांग्लादेशियों की आड़ में पांव पसार रहा है। वह असम, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक में सक्रिय है।125 संदिग्धों की सूची राज्यों को सौंपी गई है। मोदी ने कहा कि एनआईए ने पिछले दस सालों में आईएसआईएस, जेहादी कार्रवाई, टेरर फंडिंग सहित कई क्षेत्रों में जांच की है।
Leave a Reply