रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर। शौचालय के टैंक की सफाई करने गए 06 मजदूरों में से गैस रिसाव की चपेट में आने से 6मजदूर बेहोश व घायल हो गए,जिसमे 05 ने सीएचसी में दम तोड़ दिया,एक की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं।सूचना पर पहुंचे अफसरों ने शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिये भेजवाया। मामला क्षेत्र के कटघरा चिरानी पट्टी ग्राम में उस समय कोहराम मच गया जब एक निर्माणाधीन शौचालय में बारी बारी से 5 लोग टैंक में गिर कर मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार कटघरा चिरानी पट्टी में राजेश निषाद के घर 1 वर्ष पूर्व 10 फुट गहरा शौचालय का अधूरा काम हुआ था जिस को पूरा करने के लिए शरीफ मिस्त्री पुत्र अली बक्स के नेतृत्व में अन्य चार राजेश पुत्र राम तीरथ 25, रविंद्र पुत्र बचाई 25, अशोक पुत्र 35 सुरवार पुर अंबेडकरनगर रामकिशन पुत्र गब्बू 32, टैंक चालू करने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान टैंक का छत गिरना शुरू हुआ जिसमें पहले गिरे शरीफ मिस्त्री को बचाने के चक्कर में पांचो लोग टैंक में जा गिरे पांचो को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया पूरे ग्राम में घटना आग की तरह फैल गई गांव में कोहराम मच गया मौके पर एसपी ग्रामीण शिवराज,एसडीएम कादीपुर महेंद्र सिंह,सीओ सुरेंद्र समेत पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं।सभी शवो का पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया गया हैं।समाचार भेजे जाने तक परिवारीजनों को फौरी तौर पर कोई आर्थिक सहायता व मुआवजा के साथ जांच टीम गठित नही हो सकी थी।इस बड़ी घटना के बावत डीएम सी इंदुमती से दूरभाष पर सम्पर्क करना चाहा लेकिन फोन रिसीव नही हो सका।वही एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि रात में ही सभी शवो का पोस्टमार्टम कराने के लिये सीएमओ को निर्देशित किया गया हैं।
Leave a Reply