भारत अगर ऊपर उठेगा तो सिर्फ धर्म से , 15 साल में देश होगा अखंड भारत

RSS| आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा है कि 15 साल में भारत अखंड भारत बनेगा और भारत को अखंड भारत बनते हुए हम अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने आगे कहा हम अहिंसा की बात करेंगे हाँथ में डंडा भी लेंगे हमारे मन मे कोई द्वेष नहीं है। कोई शत्रुता का भाव नहीं है लेकिन यह दुनिया ऐसी है जो शक्ति को मानती है उसमें विश्वास करती है तो हम क्या करें।

उन्होंने आगे कहा, कुछ विशेष लोग सनातन का विरोध करते हैं। अखंड भारत के निर्माण में उन लोगो का योगदान होगा। क्योंकि यह लोग अगर हिन्दू , सनातन का विरोध नहीं करते तो हिन्दू जागता ही नहीं। वह सोता रहता। आज हिन्दू जाग गया है वही यदि भारत आगे बढ़ेगा। भारत ऊपर उठेगा तो वह सिर्फ धर्म से सम्भव होगा। क्योंकि धर्म का प्रयोजन भारत का प्रयोजन है। वही जब भारत मे धर्म के उत्थान के लिए प्रयास होगा तो भारत का उत्थान होगा। इसके साथ ही जो लोग इसको रोकने का प्रयास करेंगे वह हट जाएंगे और मिट जाएंगे। 

जाने संतो ने मोहन भागवत के सामने क्या मांग उठाई:- 

सन्तो ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हरिद्वार स्थित प्रवास पर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की बात कही है। वही मोहन भागवत ने इन विषय पर कहा है सनातन धर्म ही हिन्दू राष्ट्र है। भारत लगातार सनातन के साथ आगे बढ़ रहा है अब जो इसके रास्ते मे आएगा वह मिट जाएगा। वही यदि हम ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो इसके मुताबिक भारत 20 से 25 साल में अखंड भारत होगा। वही यदि सब मिलकर इस काम को तेजी से करेंगे तो यह 15 साल में सम्भव होगा जिसे हम अपनी आंखों से देखेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *