कानपुर देहात जिले के सरवनखेड़ा विकास खण्ड के अतिपिछड़े ग्रामीण क्षेत्र हिलौठी के रहने वाले एक किसान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं…… किसान ने देश के प्रधानमंत्री की मन की बात से प्रेणना लेते हुए आत्मनिर्भर होने का सपना पूरा कर के दिखाया है…… सभी किसानों से हटकर खेती किसानी में कुछ अलग करके समाज और सभी किसानों के लिए नजीर बनकर सामने आया है….. दरअसल सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के हिलौठी गांव के रहने वाले किसान चंद्रभूषण ने परंपरागत खेती से हटकर एक बीघे में अमेरिकन केसर की फसल तैयार की है…… चंद्रभूषण ने अमेरिकन केसर की खेती करने का कार्य पीएम मोदी की मन की बात से प्रभावित होकर यूट्यूब की मदद से शुरू की…… किसान चंद्रभूषण ने बताया कि सोशल मीडिया से केसर की खेती करने के तरीके सीखे…… जिसके बाद कश्मीर से ऑनलाइन बीज मंगाकर बुआई की…… फिर उसकी देखरेख भी यूट्यूब में बताए गए तरीके के अनुसार कर रहे है…… जिसके बाद अमेरिकन केसर की फसल लहलहा रही….. अब आसपास क्षेत्र के किसान भी देखने के लिए तेजी से पहुंच रहे हैं…….
हिलौठी गांव के इस किसान चन्द्रभूषण की अनोखी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है…… वहीं किसान चंद्रभूषण ने बताया कि एक बीघे में दस लाख रुपये की आमदनी हो सकती है……
जनपद के अधिकारियों का कहना है कि जिले में केसर की खेती का पहला मामला है. एक किसान ने परंपरागत खेती से हटकर प्रयास किया है. इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और अन्य किसानों को प्रेणना भी मिलेगी. मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने बताया कि किसान चंद्रभूषण ने देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुनने के बाद ये अनोखी पहल अपनाई है…..
Leave a Reply