संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, राम रहीम समर्थक ने चाकू लेकर घुसने की संसद भवन में की कोशिश

[object Promise]

नई दिल्ली । संसद परिसर गेट संख्या-1 के पास चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्‍स को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते ही गिरफ्तार कर लिया। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है।

संदिग्ध शख्स के पास चाकू बरामद किया गया है। परिसर में जाने की कोशिश कर रहे शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर पर पकड़ा। संदिग्ध व्यक्ति जेल में बंद रेप आरोपी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का समर्थक है।

संसद की सुरक्षा सेंध लगाने की कोशिश कर रहे युवक को दिल्ली पुलिस संसद भवन थाने लेकर गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक का नाम सागर इंसां हैं, जो दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी राम रहीम के समर्थन में नारे लगा रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक स्प्लेंडर बाइक से संसद भवन तक पहुंचा था। उसकी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।

संसद में वह किसलिए आया था और परिसर के अंदर जाने का क्या उद्देश्य था, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बता दें कि 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन में आतंकी हमला हुआ था। उस वक्‍त लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के हथियारबंद आतंकियों संसद के भीतर घुसने की कोशिश की थी लेकिन हमारे मुस्‍तैद सुरक्षा बलों ने उनके नापाक इरादों को कामयाब होने नहीं दिया था।

आतंकियों का सामना करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल और संसद के दो गार्ड शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में 16 जवान गंभीर रूप से जख्‍मी भी हो गए थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *