43 साल के MLA की होने वाली 23 साल की दुल्हन, ब्वॉयफ्रेंड के संग भागी

[object Promise]

तमिलनाडु.। एआईएडीएमके विधायक इस्वरण की 12 सितंबर को शादी होने वाली थी. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं लेकिन 8 दिन पहले ही दुल्हन गायब हो गई. मामला तमिलनाडु के इरोड जिले का है. ।

43 साल के विधायक का 23 साल की एमसीए ग्रेजुएट लड़की से रिश्ता तय हुआ था और 12 सितंबर को उनकी शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही लड़की शनिवार रात को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.।

खबर के मुताबिक इस विवाह में सीएम पलानीस्वामी भी शामिल होने वाले थे, साथ में डिप्टी सीएम और स्पीकर को भी इन्वीटेशन भेजा गया था लेकिन अब विधायक ने शादी कैंसिल कर दी है. दुल्हन की मां ने कडाथुर पुलिस स्टेशन में बेटी के गायब होने का मामला दर्ज कराया है।
दुल्हन की मां पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने कहा कि वह अपनी बहन के घर जा रही है लेकिन वह वहां नहीं पहुंची. जिसके बाद उसको सभी रिश्तेदारों के घर भी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली।

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी किसी लड़के से प्यार करती थी, शायद वह उसके साथ न चली गई हो. पुलिस ने मामला दर्ज कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *