[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी/जामो ।।थाना अंतर्गत गौतमपुर गाँव निवासी रामशंकर शर्मा 50 वर्ष पुत्र रामफेर शर्मा आज निमंत्रण का कार्ड बाँटने को अमेठी जाने को निकला था रास्ते मे भोये बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिसको इलाज के लिए जामो सी एच सी ले जाया गया डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल गौरीगंज रिफर कर दिया।गौरीगंज में भी हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा रिफर कर दिया जहाँ उसकी मौत ही गई।
इस सम्बंध में जामो थाना प्रभारी ने बताया घटना की जानकारी है ।हम मौके पर गए थे।
मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है।मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
Leave a Reply