फिर तिलमिलाया पाकिस्तान PoK पर राजनाथ सिंह के बयान से , जानें बौखलाए कुरैशी ने क्या कहा

[object Promise]

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीओके वाले बयान से एक बार फिर पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी पर भड़ास निकाली और निंदा की जिसमें उन्होंने कहा है कि इस्लामाबाद से बातचीत केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से तब तक कोई बातचीत नहीं होगी जब तक कि वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना बंद नहीं करता। राजनाथ सिंह ने कहा, ”यदि बात (पाकिस्तान से) होती है तो केवल पीओके पर होगी, न कि किसी अन्य मुद्दे पर।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने इस पर कहा कि कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान की स्थिति नहीं बदली है। उन्होंने कहा, ”हमने आज भारत के रक्षा मंत्री द्वारा की गईं टिप्पणियां देखी हैं। ये क्षेत्र और इससे परे शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाली अवैध और एकतरफा कार्रवाइयों के बाद भारत की दशा को दिखाती हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री की यह टिप्पणी भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद दोनों देशों के मध्य तनाव के बीच आई है।
कुरैशी ने कहा, ”संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित विश्व समुदाय ने कश्मीर की स्थिति का संज्ञान लिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *