ब्यूरो रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
गौरीगंज।।संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा भारत बन्द राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दौरान आज 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण के विरोध में गौरीगंज जिला मुख्यालय पर सैकडो मोटरसाइकिल सवार लोग आरक्षण के खिलाफ एक विशाल जुलूस निकालकर विरोध मार्च किया।।
संविधान बचाओ समिति संघर्ष के द्वारा EVM से सम्बंधित चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अवमानना के विरोध में 5 करोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया सरकार संविधान द्वारा दिये गए मौलिक अधिकारों पर पाबंदी डालकर उसे सीमित करने का काम कर रही हैं।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के नेता संतोष कुमार ने कहा कि बीजेपी एवं संघ परिवार का संविधान देष कोई छुपा नहीं हुई नहीं है बीजेपी दुबारा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी उन्होंने 10 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में 100 प्रतिशत आरक्षण फार्मूला लागू करने की मांग की।इस अवसर सिकन्दर अली, जग प्रसाद,श्री पद मौर्य,पूरे फ़ाजिल के प्रधान मोहम्मद अमीन,अनवर अली,केडी सरोज, रामकेवल सहित सैकड़ों लोग विरोध मार्च में सामिल थे
Leave a Reply