बॉलीवुड| छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता(pavitr rishta) में दिवंगत एक्टर सुशान्त सिंह राजपूत (, sushant Singh rajput) के साथ जबरदस्त किरदार निभा कर लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे(ankita lokhande) ने अभी हाल ही में विक्की जैन (Vikki jain) के साथ शादी रचाई है। दोनो एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनो 14 दिसम्बर को एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं।
वही विक्की जैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पिछले दो साल से अंकिता लोखंडे(ankita lokhande) के साथ उनके घर पर रह रहे थे। हालांकि अब उन्होंने अंकिता के घर को छोड़कर एक नए घर मे अंकिता लोखंडे के साथ शिफ्ट होने का फैसला लिया है। वही अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट(instagram) से एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर एक घर की है।
अंकिता की इस तस्वीर को देखकर स्पष्ट है कि वह जल्द ही अपने नए घर मे शिफ्ट हो जाएंगी। इस फोटो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही है।
Leave a Reply