जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 14 April Rashifal

[object Promise]

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दबाव और काम के बोझ के बावजूद आप समय पर अपना काम संभाल पाएंगे। आपकी योजना को बड़े बुज़ुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का निर्वाह होगा। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखते हैं, वहीं से नकारात्मक जवाब मिल सकता है। धैर्य बनाये रखे सब अच्छा होगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल होंगे। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे। अपना काम खुद करे और खुद को संयम में रखें। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और अच्छे दिन की ओर ले जाएंगे।आज कोई भी बड़ा काम शुरु करने से पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह ले। आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका मुकाबला करें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदें हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आप अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। आपका सामाजिक जीवन सबसे अच्छा है, विस्तार और प्राप्त आतिथ्य कुछ ऐसा है जिसे आप पूरे मन के साथ करते हैं और आनंद लेते हैं। आपके स्वभाव में आज कड़ा पन हो सकता है। दूसरों की भलाई के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे। साझेदारी ख्त्म होने की आशंका हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। संतान की चिंता दूर होगी, रुके हुए काम बनेंगे शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। किसी से आँखें चार होनी की संभावना है। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। महीलाओं को मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आपमें कुछ बदलाव लाने के लिए तैयार रहें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। ऋणभार में वृद्धि होगी। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। प्रवास की अधिकता होगी। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है। इसीलिए रोमांस का आनंद लें, रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। हालांकि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दिन होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आपका दिन शुभ फलदायी है। आज परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। अपने दोस्तों की बात पर शक करते चले जाएंगे तो फासले बढ़ जाएंगे, वैसे भी रिश्तों को संभाले रखना इस समय की चुनौती हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

गणेश जी कहते है आज आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। मन की द्विधाएँ आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपके नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। दूर स्थित स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे। निरर्थक व्यय होगा। कारोबार में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे और आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *